खूंटी, 04 फ़रवरी (हि.स.)। कल्याण गुरुकुल खूंटी की वरीय प्राचार्य केशव चंद मोहंती को बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में भावपूर्ण विदाई दी गई। सात वर्षों तक संस्थान में सेवा देने के बाद उनकी प्रोन्नति क्वालिटी एश्योरेंस एंड स्टैंडर्ड के पद पर हुई है। इस अवसर पर नए प्राचार्य भूपेन्द्र शर्मा का स्वागत भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केसी मोहंती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा के उप प्रमुख संतोष कुमार कर उपस्थित थे। अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वरीय प्राचार्य केशव चंद मोहंती, नए प्राचार्य भूपेन्द्र शर्मा, पत्रकार अनिल मिश्रा, पत्रकार अजीत जायसवाल, समाजसेवी भोला मांझी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विदाई संबोधन में केशव चंद मोहंती ने कहा कि उन्होंने हमेशा कर्म को ही धर्म मानकर कार्य किया।
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने कल्याण गुरुकुल का प्रभार संभाला, उस समय तीसरा बैच चल रहा था, जबकि आज यहां से 103 बैच सफलतापूर्वक पास होकर निकल चुके हैं। उन्होंने संस्थान के विकास में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यहां के सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिला।
मुख्य अतिथि संतोष कुमार कर ने मोहंती के कृतित्व और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गुरुकुल ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। पत्रकार अनिल मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग स्थान बदलने के बाद भी अपनी पहचान और कार्यों के माध्यम से हमेशा याद किए जाते हैं, मोहंती उन्हीं में से एक हैं। पत्रकार अजीत जायसवाल ने भी उनके समर्पण और अनुशासन की प्रशंसा की और कहा कि मोहंती ने खूंटी के गुरुकुल ने सफलता का नया सोपान गढ़ा है।
बताया गया कि नए पद पर मोहंती के जिम्मे 10 गुरुकुलों की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नया प्राचार्य ने भी आश्वस्त किया कि पूर्व प्राचार्य के दिशा निर्देश पर ही कम किया जाएगा। समारोह का समापन सम्मान, शुभकामनाओं और भावुक पलों के साथ हुआ।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा
