जींद, 07 फ़रवरी (हि.स.)। नरवाना स्थित चमेला कालोनी के निकट सीआईए स्टाफ नरवाना ने एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 3 लाख रुपये है। पुलिस आरोपित से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेख ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि नरवाना की चमेला कालोनी में एक युवक नशीले पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी जब मौके पर पहुंचे तो एक युवक पुलिस पार्टी को देख कर वापस जाने लगा।

पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक का पीछा कर उसे धर दबोचा। नियमानुसार युवक की तलाशी लने पर उसके कब्जे से हैरोइन बरामद हुई। जिसका वजन करवाने पर 300 ग्राम निकला। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान चमेला कालोनी निवासी साहिल के रूप में हुई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने साहिल के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेख ने बताया कि नशे के कारोबार पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। आरोपित से जो 300 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है, उसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 3 लाख रुपये है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा
