राजगढ़, 7 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर करनवास थाना क्षेत्र में ग्राम भाटखेड़ी जोड़ के समीप शनिवार सुबह दूध पावडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे के दौरान ट्रक चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल वाहनों को बुलाया, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

जानकारी के अनुसार हाइवे स्थित ग्राम भाटखेड़ी जोड़ के समीप महाराष्ट्र से कानपुर जा रहे ट्रक क्रमांक आरजे 17 जीए 7204 का अगला टायर फट गया, जिससे दूध पावडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही आग भड़क गई। आगजनि में दूध पावडर जलकर खाक हो गया साथ ही ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हाइसे के दौरान ट्रक चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की खबर लगते ही करनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल वाहनों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक
