जम्मू, 07 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने डोमाना क्षेत्र में अवैध खैर की लकड़ी की तस्करी में शामिल एक वाहन को जब्त किया।

6/7 फरवरी, 2026 की दरमियानी रात को नियमित नाका जांच के दौरान डोमाना पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने पंजीकरण संख्या जे के02बीएल -1654 वाली एक टाटा मोबाइल गाड़ी को रोका जिसमें लगभग 33-35 क्विंटल खैर की लकड़ी लदी हुई थी।

अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन और अवैध रूप से तस्करी की गई खैर की लकड़ी को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मंडल वन अधिकारी (डीएफओ) को वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।
जम्मू (ग्रामीण) पुलिस वन उत्पादों की अवैध तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और वन संसाधनों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
