अररिया 07 फरवरी(हि.स.)। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में 85 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर फरियाद लगाई शनिवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गईं।

जनता दरबार में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों की संख्या अधिक रहीं। इसके अलावा जीविका, विद्युत, समाज कल्याण, पीएचईडी सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं भी सामने आईं।

जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों के फरियाद को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निष्पादन के निर्देश दिए।इस क्रम में भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अंचल अधिकारियों के माध्यम से ऑन द स्पॉट समाधान कराया गया, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत मिली।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
