अररिया 07 फरवरी(हि.स.)।मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार के तहत तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में फरवरी माह के पहले शनिवार को बच्चों को आपदा को लेकर मॉकड्रिल के साथ प्रशिक्षण दिया गया।बच्चों को आग,भूकंप,डूबने से बचाव, बिजली से बचाव के उपाय की जानकारी मॉकड्रिल से दी गई।बच्चों को सुरक्षित स्थान पर जाने,प्राथमिक उपचार और आपातकालीन स्थितियों से निबटने का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया।

फोकल शिक्षक संजीत कुमार निगम ने फरवरी की संभावित ठंड को देखते हुए बच्चों को शीतलहर से बचाव के उपायों पर चर्चा की।मौके पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह,शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कुपोषण को लेकर बच्चों को जागरूक किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आदिवासी नृत्य और गीत गाकर मनोरंजन किया।
संध्या कुमारी,अनिता कुमारी,सोनाक्षी कुमारी,नीलम, अनिता और फूल कुमारी ने शिक्षण अधिगम सामग्री के द्वारा अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
