मुंबई, 07 फरवरी (हि.स.)। मुंबई पश्चिम उपनगर के बांद्रा- खार सहित कई इलाकों में मंगलवार 10 फरवरी को पानी नहीं आएगा। कुछ इलाकों में कम दबाव से पानी आएगा। मुंबई मनपा प्रशासन ने लोगों से पानी का संयमित उपयोग और पानी बचाकर रखने की अपील की है।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार एच वेस्ट जोन के कुछ हिस्सों में 10 तरीख को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। कुछ इलाकों में कम प्रेशर पर पानी की सप्लाई होगी। पाली हिल रिजर्वॉयर की 900 मिमी डायमीटर वाली इनलेट पानी की पाइप में रिसाव को ठीक करने का काम किया जाएगा। यह काम बांद्रा वेस्ट में कुरैशी नगर स्लम के पास महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) के खाली प्लॉट से गुज़रने वाली पानी की पाइप पर और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के किनारे मंगलवार 10 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य के दौरान एच पश्चिम विभाग के कई इलाकों में कुल 14 घंटे जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। लोगों से सावधानी के तौर पर अगले कुछ दिनों तक पानी उबालकर और छान कर पीने की सलाह दी गई है।

इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
बांद्रा पश्चिम के हिल मार्ग, पेरी मार्ग, मैनुअल गोंसाल्वेस मार्ग, सेंट एंड्रयूज मार्ग, सेंट पॉल मार्ग, कार्टर रोड, पाली गांव, चिंबई गांव, शेरली गांव, कांतवाड़ी, खार डांडा, कोलीवाड़ा, डांड पाड़ा, चुइम गांवथन, गजधरबंध स्लम, खार वेस्ट का हिस्सा, हनुमान नगर स्लम, लक्ष्मी नगर, यूनियन पार्क रोड नंबर 1 से 4, पाली हिल, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर रोड क्षेत्र, पाली पठार स्लम, चैपल मार्ग, वेरोनिका मार्ग, डॉ. पीटर डायस मार्ग, सेंट जॉन बैपटिस्ट मार्ग, माउंट मैरी कैथेड्रल, के. सी. रोड, एल. के. मेहता मार्ग, बाज़ार रोड का कुछ हिस्सा, ए. के. वैद्य मार्ग, ज़िगजैग मार्ग, कोल डोंगरी, नरगिस दत्त रोड, पाली माला मार्ग
कम पानी सप्लाई वाले इलाके
हिल रोड के आखिर से ताज लैंड्स एंड, बी. जे. मार्ग, एच. के. भाभा मार्ग, केन मार्ग और गणेश स्लम में पानी की सप्लाई रात 1 बजे से सुबह 4.30 बजे तक दी जाएगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
