अररिया 07 फरवरी(हि.स.)। पोषण अभियान के अंतर्गत कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले की विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर शनिवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर 3 से 4 माह की गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई रस्म हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संतुलित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा, ताकि मां एवं गर्भस्थ शिशु दोनों स्वस्थ रहें तथा सुरक्षित एवं खुशहाल भविष्य सुनिश्चित हो सके।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार, फल, पौष्टिक सामग्री प्रदान की गई तथा उचित खान-पान, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं एनीमिया से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
