जयपुर, 07 फ़रवरी (हि.स.)।

जयपुर एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में आयोजित इंडिया स्टोन मार्ट 2026 में शनिवार काे आंध्र प्रदेश के खान मंत्री कोल्लू रविंद्र गरु पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्टोन इंडस्ट्री, खनन एवं निवेश से जुड़े विभिन्न पवेलियनों का निरीक्षण किया। उनके दौरे से अंतरराज्यीय सहयोग और स्टोन सेक्टर में निवेश संभावनाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश
