पौड़ी गढ़वाल, 07 फ़रवरी (हि.स.)।नगरपालिका के बोर्ड को एक साल का कार्यकाल होने पर नगर पालिकाध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता की। कहा कि एक साल में पालिका ने कई विकास कार्य किए है। अगले सालों में और भी तेजी से विकास कार्यो को किया जाएगा।

शनिवार को पालिका सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में हिमानी नेगी ने कहा कि पालिका ने श्रीनगर रोड में निजी अस्पताल को बल्डिंग मुहैया करवाई। जिससे शहरवासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। कहा कि जल्द ही शहर में युवाओं के लिए कोचिंग संस्थान खोला जाएगा।

कहा कि शहर में पहली बार विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया। अगले साल इसे और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। कहा कि कहा कि शहर के देवप्रयाग मोटर मार्ग पर द्वारीधार में प्रवेश द्वार बनाया गया है। कोटद्वार रोड पर बुआखाल और श्रीनगर रोड पर प्रेमनगर में जल्द ही भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। बताया कि सिलेथ में पालिका के गो सदन का निर्माण पूरा हो गया है।
यहां पहले चरण में निराश्रित नंदी शिफ्ट किए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इससे शहर में परेशानी का सबब बने नंदी से मुक्त कर लिया जाएगा। साथ ही निराश्रित गायों को दूसरे चरण में गो सदन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण से बच्चों को खेलकूद व शहरवासियों को व्यायाम सेर की सुविधा मिली है। कहा पालिका क्षेत्र में विद्युत पोल की पहचान के लिए नबंरिंग की गई है। पालिका के शहर में 2780 पोल हैं।
कहा कि टैक्स सहित अन्य भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरु कर ली गई है। शिकायत के लिए हेल्पलाइन सुविधा, 250 सेंसर युक्त स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, ओएनजीसी के सहयोग, सीवरेज लाइन, नई पेयजल योजना, कोचिंग सेंटर खोलने की जानकारी दी।
इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख कल्जीखाल संजय पटवाल, पूर्व प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, सभासद प्रदीप असवाल, गौरव सागर, अरविंद रावत, युद्धवीर रावत, शुभम नेगी, संगीता रावत, सुमन देवी, रेखा चौहान आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह
