नई दिल्ली, 07 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर पूर्वी जिले के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के गौतम विहार इलाके में शनिवार सुबह एक 24 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां युवती अपने कमरे के अंदर बेसुध हालत में पाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार 7 फरवरी की सुबह न्यू उस्मानपुर थाने को गौतम विहार इलाके में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल (जेपीसी अस्पताल) पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में मृतका की पहचान इकरा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कमरे से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि पोसटमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सहीं करणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के
आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की जांच कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार अश्वनी
