पौड़ी गढ़वाल, 08 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी (यमकेश्वर) का दौरा किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर में आम का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और अपने गुरु,राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। विद्यालय परिवार ने मुख्यमंत्री का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर सेना की 127 गढ़वाल इन्फेंट्री बटालियन के जवानों ने ‘भारत मां की जय’ के नारों के साथ कार्यक्रम को देशभक्ति का रंग भर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी भारत माता और मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाए।—————-
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय
