खूंटी, 07 फ़रवरी (हि.स.)। खूंटी नगर पंचायत चुनाव के लिए चुनाव मैदान में रह गए सभी प्रत्याशियों के बीच शनिवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे तीनों प्रत्याशियों में मनोनीत बोदरा, (कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी) काे एयर कंडीशनर, रानी टूटी, (भाजपा समर्थित प्रत्याशी) काे छड़ी और सोनम बागे, (झामुमो समर्थित प्रत्याशी) काे चूड़ी चुनाव चिन्ह के रुप में आवंटित किया गया है।

इनके अलावा सभी 19 वार्डों में वार्ड पार्षद के लिए चुनाव मैदान में रह गए सभी 77 अभ्यर्थियों के बीच अलमारी, बेबी वॉकर, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप, ब्लैकबोर्ड, डबल रोटी सहित अन्य चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा
