कानपुर, 08 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र अंतर्गत विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पड़ताल में जुट गई है।

ककवन के रहने वाला असलम कपड़ों की सिलाई के कारीगर हैं। उसकी शादी 13 साल पहले खुशनुमा (33) के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। करीब एक साल पहले असलम ने अपनी भाभी की बहन से दूसरी शादी कर ली थी। इस शादी के बाद से घर में लगातार विवाद हो रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि दूसरी शादी के बाद से ही मृतका मानसिक रूप से तनाव में रहने लगी थी। इस वजह से घर में आए दिन कलह भी होती थी।
देर रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रविवार भोर में जानकारी मिली कि खुशनुमा ने फांसी लगा ली है। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ककवन थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।—————-
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप
