मुरादाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद गौ सेवा के क्षेत्र प्रमुख मुरादाबाद निवासी डा. राजकमल गुप्ता ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा गौ माता पर बनी फ़िल्म गोदान गौ संस्कृति को संरक्षण और भारतीय परंपरा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म में गौ सेवा के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है ।

डॉ राजकमल गुप्ता ने आगे कहा कि सनातन पुराणों के अनुसार गौ माता में भगवान का निवास बताया गया है। सनातन संस्कृति में गाय को पशु नहीं बल्कि मां स्वरूप बताया है। इसलिए इसकी सुरक्षा हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है । इन्हीं प्रमुख बिंदुओं को ध्यान में केंद्रित रखते हुए गोदान फिल्म का निर्माण हुआ है। इसलिए फिल्म के रिलीज हाेने पर हिंदू समाज में उत्साह है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
