बडगाम, 08 फरवरी (हि.स.)। बडगाम पुलिस ने जिले के हुमहामा इलाके में लगभग 50 लाख मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क की है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्ति में हुमहामा निवासी इरफान अहमद डार का दो मंजिला आवासीय घर है। कुर्की की यह कार्यवाही पुलिस स्टेशन बडगाम में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 और 21 के तहत दर्ज एफआईआर (संख्या 44/2020) में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत गई है।
बडगाम पुलिस ने जनता से नशा मुक्त समाज बनाने में मदद करने के लिए नशीली दवाओं की तस्करी से संबंधित जानकारी को सहयोग करने और साझा करने का आग्रह किया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता
