प्रयागराज, 08 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली शेखसरावा मोहल्ला में शनिवार रात घर के अन्दर एक किशोरी का शव फंदे पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रविवार को परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगर काेई दाेषी पाया जाता है ताे उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
