जम्मू,, 08 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू हिल्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बिशनाह में हेरथ हाफ़ मेराथन जम्मू इंडिया का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजीव भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैराथन में श्रीनगर, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
