जम्मू,, 08 फ़रवरी (हि.स.)।

पंजाब नेशनल बैंक के अखिल भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘तालतरंग’ में जम्मू सर्कल की टीम ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। ज़ोनल ऑफिस, अमृतसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जम्मू सर्कल के प्रतिभागियों ने अपनी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में कुल सात श्रेणियाँ रखी गई थीं, जिनमें से जम्मू सर्कल ने पाँच पुरस्कार जीतकर अपनी उत्कृष्टता साबित की। टीम के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामूहिक तालमेल की सभी स्तरों पर सराहना की गई। यह सफलता न केवल कर्मचारियों की प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि पीएनबी में कार्य संस्कृति और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की परंपरा को भी उजागर करती है। पूरे सर्कल के लिए यह गर्व का क्षण है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
