जम्मू, 08 फ़रवरी (हि.स.)। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बारामूला, पुलवामा और अवंतीपोरा में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पांच वाहन जब्त किए हैं।

बारामूला में पुलिस ने चकलू, बारामूला में रेत के अवैध परिवहन में शामिल एक टिपर (पंजीकरण संख्या जेके 05बी 1445 और एक ट्रैक्टर जब्त किया।
इस अभियान के दौरान चकलू, बारामूला में लगभग 315 मीट्रिक टन रेत का एक अवैध डंपिंग स्थल भी मिला जिसे जब्त कर लिया गया। खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
इसी तरह पुलवामा में काकापोरा पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने झेलम नदी के पास मार्वल में पंजीकरण संख्या जेके03सी-5488 वाले एक टिपर को रोका, जिसमें अवैध रूप से निकाले गए खनिज पाए गए और उसे जब्त कर लिया गया। तदनुसार, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) और 324 के तहत काकापोरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 11/2026 दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।
इसके अलावा, अवंतीपोरा पुलिस ने ख्रेव में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल 2 वाहन टिपर और डम्पर जब्त किए हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
