अररिया 08 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज एसके रोड स्थित राम प्रकाश प्रसाद के आवासीय परिसर में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन रविवार को हवन-पूर्णाहुति के साथ हुई। धार्मिक आयोजन का संचालन आचार्य श्री नारायण शर्मा द्वारा किया गया।

आठवें दिन हवन-पूर्णाहुति का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने भाग लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी। हवन के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आचार्य श्री नारायण शर्मा ने कथा समापन अवसर पर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्कर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मन शुद्ध होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
हवन के समय आचार्य नारायण शर्मा, आनंद प्रकाश, डॉ. नूतन आनंद,डॉ. प्रीति प्रभा,डॉ. मनीष दास, विजय प्रकाश (प्रिंस), मनीषा विजय, धैर्य आनंद, पार्थ आनंद, वर्णिका वत्स, रिशान प्रकाश, पंडित निर्मल कोईराला, रामोतार शर्मा, नीरज शर्मा, शुभम शर्मा, मोहन जी, मनोज झा, अरविंद कुमार, मनोज, सुधीर, टूना, पवन लढ़ा, मानिक चंद बोथरा, माला मौसी, निराशा, नीलम, विभा, बीना, मीना, पार्वती दी, नूतन, बेबी, सरिता, सपना, लवंगलता, कुसुम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
