फिरोजाबाद, 08 फ़रवरी (हि.स.)। सर्विलांस, एसओजी एवं जनपद पुलिस टीम ने रविवार को सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने को लेकर दर्ज हुई शिकायतों के आधार पर पीड़ितों के 69 मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ितों को सकुशल वापस लौटाए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए है।

सीओ अपराध चंचल त्यागी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में सर्विलांस, एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय ने जपनद के समस्त थाना पुलिस टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर सीईआईआर पोर्टल पर पीड़ितों द्वारा अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर भिन्न-भिन्न कम्पनियों कुल 69 मोबाइल फोन बरामद किए है।

उन्होंने बताया कि रविवार को इन सभी मोबाइल को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया है। बरामद किए गये मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए है।
सीओ ने बताया कि सीईआईआर पोर्ट लांच होने के पश्चात से अब तक जनपद में कुल 988 मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न जनपद, राज्यों की पुलिस टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये जा चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़
