कोलकाता, 09 फ़रवरी (हि.स.)।कोलकाता और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह के समय हल्की धुंध या मिस्ट देखी जा सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा। दृश्यता में अस्थायी कमी के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।
पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की उम्मीद नहीं है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकतर हिस्सों में साफ आसमान और शुष्क मौसम बना रहेगा, जिससे दिन का मौसम सुहावना रहेगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय
