नोएडा, 09 फ़रवरी (हि.स.)। नोएडा के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास आज सुबह को स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय को एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आज सुबह को एक डिलीवरी बॉय गुलाम मोहम्मद अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि सेक्टर 62 के पास एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
