सिरसा, 09 फ़रवरी (हि.स.)। सिरसा जिले के गांव मटदादू के पास सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां सोमवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। गांव मटदादू निवासी सोहन लाल रविवार देर शाम को डबवाली से अपने गांव रत्तखेड़ा जा रहा था। रास्ते में डबवाली-गोरीवाला रोड पर गांव मटदादू के पास सोहन लाल की मोटरसाइकिल को फिटर रेहड़े ने टक्कर मार दी। हादसे में सोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सोहन लाल पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट से रिटायर्ड था। पुलिस ने फिटर रेहड़े को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma
