नाहन, 09 फ़रवरी (हि.स.)। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 10 व 11 फरवरी को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 10 फरवरी को प्रात: कांटी मशवा में लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा दोपहर बाद पांवटासाहिब में लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री 11 फरवरी को जाखना में क्षेत्र वासियों की समस्याओं का निराकरण करेंगे ।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर
