मीरजापुर, 09 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर चौकी अंतर्गत मिलेट्री कंपाउंड के सामने सोमवार दोपहर सड़क हादसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में तैनात एएनएम कर्मचारी की मौत हो गई।

लालगंज थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि एएनएम आशा पटेल(55) अपने पुत्र सौरभ पटेल के साथ बाइक से आज मीरजापुर से लालगंज आ रही थीं। इस दौरान बाइक में उनकी साड़ी फंस गई और वह सड़क पर गिर गई। इस दुर्घटना में घायल एएनएम काे ग्रामीणों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा
