भुवनेश्वर, 09 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने ओडिशा के पुरी में आयोजित तीन दिवसीय त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान 2026–2029 कार्यकाल के लिए नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चुनाव किया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से हजारों प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भारतीय मजदूर संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना से एस. मल्लेशम को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जबकि छत्तीसगढ़ से सुरेंद्र कुमार पांडे को महासचिव बनाया गया है।

नवगठित राष्ट्रीय समिति में अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में दिल्ली से अनीश मिश्रा को वित्त सचिव, बी. सुरेंद्रन को संगठन सचिव, गणेश मिश्रा को संयुक्त संगठन सचिव तथा पलजीत परमार को कार्यालय सचिव चुना गया है।
उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए नेताओं में पंजाब से सुखविंदर सिंह डिक्की, विदर्भ से नीता चौबे, उत्तर प्रदेश से अशोक शुक्ला, केरल से उन्नीकृष्णन उन्निनाथन, राजस्थान से राजेंद्र शर्मा, दिल्ली से पवन कुमार तथा गुजरात से जिग्नेश मजूमदार शामिल हैं।
सचिव पद पर चुने गए पदाधिकारियों में मध्य प्रदेश से रामनाथ गणेशे और अरविंद मिश्रा, ओडिशा से अंजलि पटेल, छत्तीसगढ़ से राधेश्याम जायसवाल, हरियाणा से अशोक कुमार, महाराष्ट्र से अनिल दुमने तथा बिहार से संजय कुमार सिन्हा शामिल हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
