जम्मू,, 09 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के स्कूल ऑफ बिज़नेस स्टडीज़ के अंतर्गत पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन विभाग द्वारा “ऑरेंज, ब्लू और ग्रीन इकॉनमी: विकसित भारत 2047 के लिए ट्रिपल इंजन” विषय पर एक प्रतिष्ठित व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. संजीव जैन के संरक्षण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार रमन के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सतत विकास और बहुविषयक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य वक्ता के रूप में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटरस्पोर्ट्स–आईआईटीटीएम गोवा से आए डॉ. रविंदर डोगरा ने ऑरेंज इकॉनमी, ब्लू इकॉनमी और ग्रीन इकॉनमी की अवधारणाओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इन तीनों आर्थिक मॉडलों का समन्वय रचनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देकर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

कार्यक्रम में डीन प्रो. नीलिका अरोड़ा, प्रो. जया भसीन सहित बड़ी संख्या में फैकल्टी सदस्य, शोधार्थी और छात्र मौजूद रहे। अंत में प्रो. भारती गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
