जम्मू,, 09 फ़रवरी (हि.स.)।

बीजेपी जम्मू-कश्मीर उपाध्यक्ष प्रिया सेठी ने जम्मू में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर जूनियर फार्मासिस्ट भर्ती प्रक्रिया में त्रुटिपूर्ण सिलेबस जारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बी फार्मा और डी फार्मा उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन संख्या 07-2025 में नोटिफाई किया गया सिलेबस फार्मेसी परिषद के मानकों के विपरीत है और इसमें नर्सिंग, ओटी तकनीशियन और मेडिकल असिस्टेंट जैसे असंबंधित विषय शामिल हैं।

प्रिया सेठी ने कहा कि उम्मीदवारों ने कई बार संशोधन के लिए प्रतिनिधित्व प्रस्तुत किया, लेकिन प्रशासनिक देरी के कारण अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ब्लू-आईडेड उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है, जिससे मेरिट की अनदेखी होती है और युवाओं का भरोसा टूटता है।
उन्होंने उमर अब्दुल्ला नेतृत्व वाली एनसी सरकार से त्वरित कदम उठाने, सिलेबस को पीसीआई दिशानिर्देशों के अनुरूप संशोधित करने और उम्मीदवारों को उचित तैयारी का समय देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह केवल रोजगार का मामला नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता से जुड़ा विषय भी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
