दुमका, 09 फ़रवरी (हि.स.)। जिले का शिकारीपाड़ा प्रखंड में सोमवार काे तडके अवैध बालू लदा ट्रेलर ने नन्हची पुल के पास साप्ताहिक हाट सरसडंगाल जा रहे व्यापारियों के दो बैलों को ट्रेलर ने रौंद दिया। घटना में दाेनाें बेजुबानाें की माैके पर ही माैत हाे गई।

हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के हताहत नहीं होने की सूचना है।
सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच अवैध बालू लदे ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर थाना आईी। इस संबंध में शिकारीपाड़ा थाना के प्रभारी आशीष भारद्वाज ने बताया कि बालू लदा ट्रेलर जब्त किया गया है। इसके पास से बालू ढुलाई से संबंधित कोई भी वैध कागजात या चालान नहीं पाया गया। अग्रतर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी सीओ और डीएमओ को पत्राचार किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के आलोक में अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व भी इसी तरह शिकारीपाड़ा के नवपहाड़ के पास प्रशासन ने अवैध बालू लदे 21 हाईवा के काफिला पर कार्रवाई करते हुए जप्त किया था। इससे बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध बालू के कारोबार का खुलासा हुआ था।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार
