रांची, 09 फरवरी (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भाजपा असम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ शिकायत पीई (प्राइमरी इंक्वायरी) दर्ज की गयी है। यह मामला झारखंड युवा कांग्रेस की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 7 फरवरी को भाजपा असम के सोशल मीडिया हैंडल से एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई, जिसमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को इस तरह दिखाया गया था, मानो वे एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर गोली चला रहे हों। युवा कांग्रेस ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सदर थाना पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पीई दर्ज की गयी है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
