कोटद्वार, 09 फरवरी (हि.स.)। फायर स्टेशन कोटद्वार में तैनात लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को सोमवार को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए फायर स्टेशन के समीप से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपित ने एक शिक्षण संस्थान की इमारत की फायर एनओसी के नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोटद्वार की बिल्डिंग की फायर एनओसी रिन्यूअल के लिए रणधीर सिंह द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद संबंधित जांच एजेंसी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपित को रिश्वत की रकम स्वीकार करते समय पकड़ लिया।

आरोपित के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
फायर विभाग का लीडिंग फायरमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोटद्वार, 09 फरवरी (हि. स.)। फायर स्टेशन कोटद्वार में तैनात लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को सोमवार को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए फायर स्टेशन के समीप से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गयक शिक्षण संस्थान की इमारत की फायर एनओसी के नवीनीकरण के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोटद्वार की बिल्डिंग की फायर एनओसी रिन्यूअल के लिए रणधीर सिंह द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद संबंधित जांच एजेंसी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते समय पकड़ लिया।
आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रह
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय
