बाराबंकी, 10 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में आज महादेवा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार पुलिस एस एच ओ की गाड़ी से बाइक सवार अंशु पुत्र अरविंद निवासी ग्राम बखारेपुर थाना रामनगर काे जोरदार टक्कर लग गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक सवार अंशु के सिर पर काफी चोटें आई हैं। बाइक भी क्षतिग्रस्त हाे गई है। हालांकि पुलिस गाड़ी पर सवार पुलिस कर्मियों की मानवता इतनी रही कि वे अपनी ही गाड़ी से घायल को चिकित्सा हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए ।

घटना के समय पुलिस गाड़ी में दरोगा और कांस्टेबल भी बैठे थे। थाना रामनगर प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि थाना प्रभारी मोहम्मदपुर खाला की गाड़ी से पुलिसकर्मी मेला ड्यूटी में आ रहे थे। पीछे से टक्कर लग गई घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा हो गई है । गंभीर मामला नहीं है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी
