जम्मू, 10 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि तुलबुल नेविगेशन परियोजना और जम्मू को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए चिनाब नदी के पानी को मोड़ने पर काम जल्द ही शुरू होगा।

विधानसभा में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद इन परियोजनाओं को शुरू करने के लिए केंद्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि स्थगित होने के बाद हम दो चीजों पर केंद्र के साथ काम कर रहे हैं एक, सोपोर के पास तुलबुल नेविगेशन परियोजना और दूसरा जम्मू को पानी की आपूर्ति प्रदान करने के लिए अखनूर के पास चिनाब नदी से पानी उठाना। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति परियोजना पहले एशियाई विकास बैंक को प्रस्तुत की गई थी लेकिन संधि के कारण रुकी हुई थीl

—————
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता
