कटिहार, 10 फरवरी (हि.स.)। कटिहार पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के विरूद्ध विशेष अभियान में 57 मवेशी बरामद कर 11 तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कटिहार जिलान्तर्गत यह अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में 25 मवेशी के साथ 5 तस्कर, कदवा थाना क्षेत्र में 22 मवेशी के साथ 5 तस्कर और बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में 10 मवेशी के साथ 1 तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्करों में मो. फिरोज पिता मो. बेलाल ग्राम गेड़ाबारी थाना कोढ़ा, मेहबुर आलम पिता मुख्तार आलम ग्राम सिमरिया वार्ड नं-06 थाना कोढ़ा, मो. मनीरुल पिता अमरूल हक ग्राम सिमरिया वार्ड नं-06 थाना कोढ़ा, एक विधि-विरुद्ध बालक तवावुर रहमान पिता शमीम अख्तर ग्राम सिमरिया थाना कोढ़ा, असीम अकरम पिता इजाबुल हक ग्राम रानीनगर थाना पोखरिया जिला मालदा, ललन कुमार पिता अनिद्ध यादव ग्राम बराही थाना बिरौल जिला दरभंगा, मिथलेश राम पिता दशई राम ग्राम इटवा शिवनगर थाना बिरौल जिला दरभंगा, मो. समर पिता अजगर अली ग्राम बहेरा थाना बहेरा जिला दरभंगा, अब्दुल अफ्फार पिता रमजानी मोमीन ग्राम बहेरा थाना बहेरा जिला दरभंगा, मो. अनारूल पिता नुरूल इस्लाम ग्राम तीनपनिया थाना कोढ़ा जिला कटिहार शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है और अवैध पशु तस्करी के विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। बरामद सामानों में 57 मवेशी, 1 ट्रक और 4 पिकअप शामिल हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह
