जोधपुर, 10 फरवरी (हि.स.)। जोधपुर नगर निगम की तरफ से यूडी टैक्स वसूली के लिए आज दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। नगर निगम अब सख्ती से टैक्स वसूली में लगा है। सोमवार की गई कार्रवाई के बाद आज शहर दूसरे दिन कार्रवाई फिर चली। रेलवे स्टेशन- एमजीएच रोड पर सन्नाटा पसरा पड़ा रहा। कई दुकानों को एक साथ सीज कर सीलबंद किया गया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में हडक़ंप मच हुआ है। वे इसके लिए रास्ता खोजने में अब जुटे है ताकि कार्रवाई से बचा जा सकें। एमजीएच रोड पर आई एक प्रतिष्ठित स्कूल के आस पास कई दुकानों को सीज किया गया है। इस लाखों का यूडी टैक्स बकाया जाता है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह तक लगभग 80 से अधिक दुकानें और एक स्कूल को सीज किया गया है। सुबह जब व्यापारी अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तब दुकानों पर नोटिस ओर सील चपडी मिली। व्यापारियों में निगम की इस कार्रवाई को लेकर हडक़ंप का माहौल बना हुआ है। कई व्यापारी तो दुकानों पर ही नहीं पहुंचे, उससे पहले ही दुकानों पर नोटिस और सीलबंद कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
