अररिया 10 फरवरी(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय बथनाहा में मंगलवार को कॉन्स्टेबल से सीनियर कॉन्स्टेबल में प्रोन्नति पाए सैनिकों के सम्मान में बैच अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्यालय समेत बाह्य सीमा चौकी के जवानों ने भाग लिया।

मौके पर उपस्थित एसएसबी के पूर्णिया रेंज के उप महानिरीक्षक राजेश कुमार टिक्कू और कमांडेंट शाश्वत कुमार ने प्रोन्नत प्राप्त कार्मिकों को बैच पहनाकर प्रोन्नत करते हुए रैंक से अलंकृत किया।

मौके पर एसएसबी के उप महानिरीक्षक और कमांडेंट ने प्रोन्नत प्राप्त जवानों को संबोधित करते हुए उनकी जिम्मेवारी बढ़ जाने की बात कही और देश सेवा के साथ कर्तव्य को लेकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।अधिकारियों ने पदोन्नति को निष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
