बडगाम, 10 फ़रवरी (हि.स.)।

बुडगाम के उपायुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने आज सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता परियोजना के तत्वावधान में एनआईसी और अन्य हितधारक विभागों के सहयोग से आयोजित किया गया था।

यह कार्यक्रम फरवरी के दूसरे मंगलवार को देश भर में मनाए जाने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान स्मार्ट टेक्नोलॉजी, सुरक्षित विकल्प के अंतर्गत आयोजित किया गया था जिसका उद्देश्य इंटरनेट और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआईं) के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना है।
यह कार्यक्रम आगामी एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए राष्ट्रीय स्तर का पूर्वाभ्यास भी था जो 15 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीसी ने आज की प्रौद्योगिकी-चालित दुनिया में डिजिटल सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों, सरकारी कर्मचारियों और आम जनता के बीच साइबर खतरों और सुरक्षित ऑनलाइन प्रथाओं के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और एआई-आधारित उपक के बढ़ते उपयोग के साथ, नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी, गलत सूचना और डेटा उल्लंघन से खुद को बचाने के लिए सही ज्ञान से लैस होना चाहिए।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता
