पलामू, 10 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के रामगढ की नाबालिग लड़की शाहपुर से मंगलवार को बरामद कर ली गई है। पुलिस के दबाव में अपहरणकर्ता शाहपुर में छोड़कर फरार हो गये। लडकी काे चैनपुर थाना लाकर अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। घटना

को लेकर रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने पुष्टि की।

थाना प्रभारी के अनुसार नाबालिग लड़की के गायब होने पर परिजनों ने मामला दर्ज कराया था। मामले में पुुुलिस तेजी से जांच कर रही थी। पुलिस कार्रवाई से घबराकर आरोपित चैनपुर के नेउरा गांव के नूरे आलम ने मंगलवार दोपहर शाहपुर में नाबालिग लड़की को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस नाबालिग लड़की से पूछताछ की और आरोपित काे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 05 फरवरी को नूरे आलम ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके घर से अपहरण कर लिया था।
इधर, सूचना मिलने पर चैनपुर थाना में बाबा वीर कुंवर धाम ट्रस्ट शाहपुर की अध्यक्ष शारदा देवी, संरक्षक कामेश्वर यादव, संजय कुमार यादव, अभय यादव, ब्यास यादव, विकास यादव, हरिद्वार यादव, जटू यादव, रवि रंजन यादव, पवन यादव, महेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, अयोध्या यादव, अरुण यादव पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार
