मुरादाबाद, 10 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 174 रामूवाला गनेश के बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत की रिपोर्ट प्रशासन ने चुनाव आयोग को भेज दी है। वहीं मंगलवार को अब बूथ संख्या 174 का नया बीएलओ गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका दीपा चौहान को बनाया गया है।

बीते शनिवार को बीएलओ का कार्य कर रहे शिक्षामित्र राम राम की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस मामले में बीएलओ की मौत की रिपोर्ट जिलाधिकारी अनुज ने चुनाव आयोग को भेज दी है।

उप जिलाधिकारी ठाकुरदारा प्रीति सिंह ने बताया कि अब बूथ संख्या 174 का नया बीएलओ दीपा चौहान को बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
