कानपुर, 10 फरवरी (हि.स.)। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक (मुख्य संरक्षक) एवं निदेशक प्रोफेसर आरके द्विवेदी (संरक्षक) की प्रेरणा से सनवे यूनिवर्सिटी मलेशिया की प्रोफेसर शिखा अवस्थी के विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्नातक, परास्नातक छात्र, शोधार्थी तथा शिक्षक उपस्थित रहे। अपने व्याख्यान में प्रोफेसर अवस्थी ने सॉफ्ट मैटेरियल्स एवम स्ट्रॉन्ग साइंस एवम हायड्रोजेल के अनुसंधात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।

प्रोफेसर अवस्थी ने मंगलवार को अपने व्याख्यान पर अनुभव साझा करते हुए स्टार्टप्स पर भी विस्तार से चर्चा की। उनका व्याख्यान छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत उप निदेशक डॉ. अंजू दीक्षित ने स्वागत द्वारा किया। कार्यक्रम के समन्यक भौतिकी विभाग के डॉ. अंजनी कुमार की ओर से प्रोफेसर शिखा अवस्थी का आभार व्यक्त किया गया। भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा शुक्ला की उपस्थिति एवं नेतृत्व में यह कार्य क्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान भौतिकी विभाग एवम अन्य विभागों के के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। यह व्याख्यान अकादमिक दृष्टि से अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप
