मुरादाबाद, 10 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास के श्रद्धालु यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु सहारनपुर-लखनऊ-सहारनपुर के मध्य एक जोड़ी विशेष रेलगाड़ी का संचालन 24 फरवरी और 1 मार्च को किया जाएगा।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 04522 सहारनपुर लखनऊ स्पेशल एक्सप्रेस 24 फरवरी को सहारनपुर से और ट्रेन संख्या 04551 लखनऊ सहारनपुर स्पेशल 1 मार्च को लखनऊ से चलेगी, दोनों ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी।

ट्रेन संख्या 0452 24 फरवरी को सहारनपुर से रात्रि 9रू30 पर चलेगी जो रुड़की होते हुए रात्रि 12रू45 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद से चलकर बरेली शाहजहांपुर होते हुए सुबह 6ः30 पर लखनऊ पहुंचेगी। वही वापसी में ट्रेन संख्या 04551 1 मार्च को लखनऊ से रात्रि 9ः00 बजे चलेगी जो शाहजहांपुर बरेली स्टेशन होते हुए रात्रि 2ः55 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 10 मिनट ठहराव के बाद 3ः05 पर मुरादाबाद से चलकर रुड़की होते हुए सुबह 7 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
