प्रयागराज, 11 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित बारा थाना क्षेत्र में ललई नहर की पटरी पर चार पहिया वाहन की टक्कर से मंगलवार देर रात मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। इस संबंध पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में बारा थाना क्षेत्र के श्रीतारा गांव निवासी प्रमोद कुमार (25) पुत्र शिवशंकर की मौत हुई है। मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में मृतक के भाई सूरज ने बताया कि भाई प्रमोद कुमार और गांव के ही अखिलेश एवं पंचराज बीती रात मंगलवारइ काे एक जन्मदिन के कार्यक्रम में मोटरसाइकिल से गए थे, लौटते समय वह हादसे हाे गया।

डीसीपी ने बताया कि घायल अखिलेश व पंचराज का अस्पताल में इलाज जारी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
