जयपुर, 16 फ़रवरी (हि.स.)। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंचायती राज मंत्री सदन के सदस्य ललित यादव द्वारा रखे गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि पंचायत समिति मुंडावर की ग्राम पंचायत सोरखा कलां में विकास कार्यों पर हुए व्यय की जांच और निम्न गुणवत्ता के कार्यों संबंधी सभी तथ्यों की निष्पक्षता से जांच करवाएंगे। गड़बड़ी मिलने पर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली करेंगे।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित
