सिलीगुड़ी, 17 फरवरी (हि. स.)। सिलीगुड़ी में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम और रेल अंडरपास की कमी को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। डाबग्राम-फुलबाड़ी कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को न्यू जलपाईगुड़ी स्थित एडीआरएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रेल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सिलीगुड़ी, बागडोगरा और ठाकुरनगर समेत कई इलाकों में अंडरपास नहीं होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि रेल बजट में सिलीगुड़ी के लिए “बुलेट ट्रेन” का मुद्दा उठाकर चुनावी लाभ लेने की कोशिश की जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर मूलभूत समस्याएं अब भी जस की तस है।
कांग्रेस ने अंडरपास निर्माण, वरिष्ठ नागरिकों को रेल सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
