चेनारी (रोहतास) जिले के कैमूर के पहाड़ी में बने शेरगढ़ किले को शेरशाह सूरी सेवा ट्रस्ट अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य कर रहा है। शेरशाह सुरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेएक्ट कार्यभार संभाला है और साफ सफाई का कार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सदस्य कर रहे हैं। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष आदित्य विश्वकर्मा, संस्थापक सदस्य प्रमोद शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग सम्मिलित है। इसमें चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने बताया कि शेरगढ़ किला को बिजली, पानी, साफ सफाई पर जल्द ही विधि व्यवस्था कायम किया जाएगा। शेरगढ़ किला पर लोग आने जाने से डरते थे। अब निडर होकर शेरगढ़ किला पर घूमने के लिए आते हैं। ट्रस्ट ने पार्किंग की व्यवस्था कर दिया है। बहुत जल्दी उसको चालू किया जाएगा और पर्यटकों को सुरक्षा दिया जाएगा। मौके पर शेरशाह सूरी सेवा ट्रस्ट के जितने भी सदस्य हैं। सब लोग सम्मिलित होकर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था को सफल बनाने के लिए कार्य में सम्मिलित हुए हैं।