जदयू नेत्री ने सोना मुकुट पहना केंद्रीय मंत्री का किया अभिनन्दन
स्वागत समारोह के लिए बनाये गये थे 16 तोरणद्वार
बिक्रमगंज (रोहतास) भारत सरकार के केंद्रीय इस्पात मंत्री सह पूर्व जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह का शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने जदयू प्रदेश महासचिव नेत्री अरुणा देवी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। वही कार्यकर्ता संपर्क व आभार संपर्क स्वागत समारोह कार्यक्रम को लेकर काराकाट विधानसभा क्षेत्र सहित बिक्रमगंज प्रखंड के हजारों कार्यकर्ता ने 11 सितंबर को अहले सुबह से ही पूरे बिक्रमगंज शहर को दुल्हन की तरह सजा रखा था। जिस कार्यकर्ता संपर्क व आभार कार्यक्रम को लेकर बिक्रमगंज प्रखंड के मोहनी पंचयात , शिवपुर पंचायत, धावा गांव स्थित बनाये गये स्वागत स्थल पर बैनर से सजा तोरणद्वार के साथ साथ हाथी , घोड़े, ऊंट के अलावे गाजे-बाजे के साथ सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री का अभिनन्दन जदयू कार्यकर्ता व पंचायत के ग्रामीण महिलाऐं एवं पुरुषों ने फूल माला पहना कर किया।
इसके साथ साथ ही साथ शहर के तेन्दुनी चौक पर स्वागत समारोह मंच संचालन कार्यक्रम जदयू नेत्री प्रदेश महासचिव अरुणा देवी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिस समारोह कार्यक्रम को शहर के मुख्य चौक पर मंत्री के अभिनन्दन के लिए लोगों की जन सैलाब उमड़ पड़ी थी। जंहा पूरा शहर हाथी, घोड़े, ऊंट, गाजे-बाजे के साथ साथ फूलों की बौछार से सजा पड़ा था। इस अभिनन्दन समारोह के अवसर पर जदयू नेत्री ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के मंच आगमन होते ही उन्हें सोने का मुकुट पहनाते हुए अंग वस्त्र व मोमेंटो देखकर उनका स्वागत किया। जिस स्वागत को लेकर केंद्रीय मंत्री ने जदयू नेत्री का आभार व्यक्त किया। जबकि केंद्रीय मंत्री ने जनसंपर्क करते हुए स्थानीय शहर के पानी टंकी स्थित पुराने जदयू कार्यालय पहुंच कार्यकर्ताओं से रुबरु होते बताया कि जनता के विकास कार्य से ही पार्टी को मजबूती प्रदान मिलती है। इसलिए पूरे जदयू कार्यकर्ता एक जुट होकर जनता हित कार्य को करने के लिए अग्रसर रहे। साथ ही साथ पार्टी मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता एक दूसरे से कदम मिलाकर चले। ताकि आगे जदयू पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में अपनी एक मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर सके। इस स्वागत समारोह मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बजरंगबाण गुप्ता, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय वर्मा, प्रभारी अकबर अली, मानती मौर्य, विजय कुमार, रियाज खान, विजय चौधरी , आशुतोष कुमार ,अरविंद कुमार ,चुन्नू पटेल सहित हजारों लोग उपस्थित थे।