मुरादाबाद, 22 फरवरी (हि.स.)। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा मुरादाबाद जनपद से संचालित होने वाली रोडवेज बसों के 250 फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।

मुरादाबाद रोडवेज परिक्षेत्र की क्षेत्रीय प्रबंधक ममता ने बताया कि पीतलनगरी बस अड्डे से संभल, चंदौसी, बदायूं, बरेली, रामपुर के लिए 28 फरवरी से हर 15 मिनट के अंतराल पर रोडवेज बसें मिलेंगी, इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने आगे बताया कि रोडवेज के सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी होली के त्यौहार के मद्देनजर निरस्त कर दी गई हैं। जिन रुटों पर यात्रियों का दबाव ज्यादा होगा, उन रुटों पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
