कोडरमा, 22 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के तीन नगर निकाय झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। जिले के तीन नगर निकाय में कुल 114 बूथ पर 113928 मतदाता अपने वोट डालेंगे। मतदान के पहले रविवार को सभी प्रत्याशी बूथ मैनेजमेंट और घर घर जनसम्पर्क करने में जुटे रहे। अब कौन जीतेगा, किसमें किसमें टक्कर है, इसकी चर्चा तेज हो गयी है। इधर जिला प्रशासन ने भयमुक्त चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को जहां डोमचांच, कोडरमा और झुमरीतिलैया शहर में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं मतदान करने वाली टीम को उनके बूथ पर पहुंचा दिया गया है। विभिन्न बूथों पर पहुंचने वाली टीम का फूल देकर और तिलक लगाकर स्वागत भी किया गया।

नगर परिषद झुमरीतिलैया में अध्यक्ष के 16 प्रत्याशी

कामेश्वर महतो, दिलीप प्रसाद वर्मा, नारायण बर्णवाल, पंकज बर्णवाल, बंधन यादव, मनोज कुमार यादव, महावीर यादव, मुकेश कुमार, रमेश हर्षधर, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव, विरेंद्र यादव, विशाल भदानी, संतोष कुमार, सुमन कुमार, सुषमा सुमन। यहां कुल वोटर 71968, कुल वार्ड 28 और कुल बूथ 68 हैं।
कोडरमा नगर पंचायत में अध्यक्ष के 13 प्रत्याशी
अम्बुज मोहन, कांति देवी, काली चरण दास, दामोदर कुमार, पवन माईकेल कुजूर, बिनय कुमार सिंह, मनोज कुमार, महेंद्र प्रसाद, महेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, विनोद पांडे, साजिद हुसैन, सुधीर पांडेय। यहां कुल वोटर 22233, कुल वार्ड 15 और कुल बूथ 25 हैं।
डोमचांच नगर पंचायत में अध्यक्ष के सात प्रत्याशी
उमेश कुमार वर्मा, पप्पू मेहता, बसंत कुमार मेहता, राज कुमार मेहता, रोहित कुमार, संतोष यादव, सूरज कुमार। यहां कुल वोटर 19727, कुल वार्ड 14 और कुल बूथ 21 हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव समीर
